सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला, संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को रांची में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को शनिवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह-छऊ महोत्सव-26 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस महोत्सव के आयोजन से संबंधित तैयारियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...