मुख्यमंत्री से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ
रांची, मई 28 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री और उनके बीच रांची में फाउंडेशन द्वारा बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल एवं स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.