मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर विधायक बेबी कुमारी ने बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। विधायक ने झपहां में पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, रजवाड़ा व बुधनगरा में गंडक बांध पर उच्चस्तरीय पुल, बोचहां में कन्या उच्च विद्यालय और शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मांग रखी। मुशहरी में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय और अखाड़ाघाट पुल के पार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का भी आग्रह किया। जीरोमाइल गोलंबर के सौंदर्यीकरण और मुजफ्फरपुर-पूसा पथ के चौड़ीकरण का मुद्दा भी रखा। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डिग्री कॉलेज की स्थापना की पहल तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...