रांची, सितम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी श्रीगणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर सांसद म...