भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। उच्च जाति विकास आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। शिष्टमंडल में आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता पर चर्चा की। आयोग के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा और सभी वर्गों का समुचित उत्थान सुनिश्चित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...