मेरठ, मई 22 -- सिवालखास से रालोद विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। साथ ही कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने सहित कई योजनाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया। विधायक ने विशेष रूप से कस्बा खिवाई मे...