लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के पेंशनर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे। यह फैसला लोनिवि मुख्यालय स्थित सभागार में हुई उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की। संस्था के प्रांतीय महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारणीय बिंदुओं में पेंशन पुनरीक्षण का बिंदु शामिल किए जाने, पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि को घटाकर 11 वर्ष किए जाने, 80 वर्ष की आयु पर पेंशनर्स को मिलने वाली 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन की राशि को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर 5-5 प्रतिशत दिए जाने, कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत के एरियर का भुगतान करने और पहले की तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.