मुख्यमंत्री से बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने मुलाकात की
पटना, जुलाई 13 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान बैंक की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बिहार ग्रामीण बैंक के कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई की बैंक राज्य के विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर मुकुल सहाय ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक राज्य के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सरल एवं सुलभ कृषि ऋण उपलब्ध कराने, जीविका समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान कर महिला सशक्तीकरण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.