पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। बिलसंडा नगर में स्थाई सब्जी फल बाजार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। व्यापार नेता अवनीश जायसवाल ने मंगलवार को लखनऊ में विधायक विवेक वर्मा संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको स्थाई सब्जी बाजार को लेकर छोटे मलझे व्यापारियों की दिक्कतें बताईं। विधायक विवेक ने भी इसकी पैरवी की। सब्जी बाजार को लेकर हिन्दुस्तान ने भी मुद्दा उठाया था। अब मुख्यमंत्री के संज्ञान में सीधे मामला आने के बाद इसके स्थाई निदान की बात कही जा रही है। व्यापारी नेता अवनीश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। सब्जी बाजार के अलावा नगर में बच्चों के लिये मिनी स्टेडियम व कालेज विज्ञान लैब की भी ज्ञापन में मांग की गई है। विधायक के साथ मझोला के व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.