मुख्यमंत्री से नैनीताल में बॉक्सिंग रिंग बनाने की मांग
नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। फ्लैट्स मैदान में बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट, कुमाऊं कमिश्नरी और जिला मुख्यालय होने के बावजूद शहर में खेल सुविधाओं का घोर अभाव है। पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन और खेल विभाग से बॉक्सिंग रिंग बनाने की मांग की जा रही है। प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन तो दिया गया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। खिलाड़ियों का कहना है कि 15 जनवरी 2025 को सचिव शहरी विकास उत्तराखंड की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 27 जनवरी 2025 को शासन के शहरी विकास विभाग अनुभाग-2 ने पत्र जारी किया था। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.