कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एलटी ग्रेड और प्रवक्ता पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को मुख्यमंत्री लखनऊ में नियुक्ति पत्र देंगे। दोनों ही पदों के लिए चयनित शिक्षकों में 28 अभ्यर्थियों को सोमवार को लखनऊ भेजा गया। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर निवासी 65 अभ्यर्थियों का चयन एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए हुआ था। जबकि, 13 अभ्यर्थी प्रवक्ता पद के लिए चयनित हुए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 15 एलटी ग्रेड शिक्षकों और 13 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि चयनित दस शिक्षक बस से जबकि शेष निजी वाहनों से लखनऊ गए हैं। यह भी पढ़ें- 43 शिक्षक-प्रिंसिपल सीएम के हाथों पाएंगे नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- योगी आज बांटेंगे 3567 प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नियुक्ति पत्र ...