आगरा, मई 8 -- ब्लॉक अमापुर के प्रधानों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा है। विधायक हरिओम वर्मा को सौंपे गए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रधानों ने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, ऐसे में कार्यकाल बढ़ने से योजनाओं को और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधानों ने अपनी समस्याओं और पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को भी विधायक के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, ज्ञापन सौंपा विधायक हरिओम वर्मा ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को वह गंभीरता से शा...