पटना, जून 10 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति 2026 के अंतर्गत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए एक सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। मौके पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...