मुख्यमंत्री से की सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही सड़क की शिकायत
प्रयागराज, जून 25 -- टैगोर टाउन क्षेत्र में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे सड़क, सीवर लाइन, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सीएम को भेजे गए पत्र में लिडिल रोड और अमरनाथ झा मार्ग पर चल रहे कार्यों में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। पत्र में सड़क पर बिछाई गई ह्यूम पाइप जगह-जगह धंसने, सीवर लाइन डालने के दौरान लेवल और बेस सही तरीके से तैयार नहीं किए जाने से कई स्थानों पर पानी बह रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पाइप लाइन सिल्ट से भर जाने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.