मुख्यमंत्री से की रहीमपुर के ग्रामीणों ने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग
मथुरा, जून 18 -- बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश के साथ डीसीएफ चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसदौरान नेता द्वय ने फरह क्षेत्र के गांव रहीमपुर के ग्रामीणों की सर्किल रेट की समस्या से अवगत कराते हुए रेट बढ़वाने की मांग की। गांव रहीमपुर, फरह निवासी हाकिम सिंह व अन्य ग्रामीणों ने विधायक पूरन प्रकाश व जिला सहकारी संघ चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर को अवगत कराया था कि करीब 13 वर्ष से गांव की जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। इसको लेकर जिला सहकारी संघ चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर और विधायक पूरन प्रकाश मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। यह भी पढ़ें- पर्याप्त खाद न मिलने से फसलों पर पड़ रहा विपरीत असर उन्हें बताया कि ग्राम सभा रहीमपुर में प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिग्रहण कर आवासीय कालोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.