मुख्यमंत्री से की पुरोहित कल्याण आयोग गठन की मांग
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में पुरोहित कल्याण आयोग के गठन की मांग उठाई। महासंघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आयोग गठित करने का आग्रह किया।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लेखवार-अत्रि महाराज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, प्रदेश महामंत्री उदित पांडेय, मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह राणा तथा सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर कुकरेती शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, शक्तिपीठ मां सुरकंडा का चित्र और प्रसाद भेंट कर उनके पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गईं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.