रांची, मई 8 -- रांची। झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में खेल के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य रूप से 2036 ओलंपिक गेम्स में झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की भागीदारी, राज्य के खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति एवं जिले एवं राज्य में खेल आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने, राज्य की खेल प्रतिभाओं की उचित पहचान, खेल-विशिष्ट प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षक आदि बिंदुओं पर विमर्श हुआ। गुरुजी स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब की स्थापना को लेकर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कानपुर को 55 साल बाद मिला पहला सिंथेटिक ट्रैक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.