रांची, मार्च 16 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उप महानिदेशक दीपक कुमार एवं वैज्ञानिक-'एफ' ओमेश प्रसाद सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई "कॉफी टेबल बुक" का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में झारखंड राज्य में एनआईसी द्वारा संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं नवाचारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.