रांची, अप्रैल 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बुधवार को मुरहू प्रखंड के कोडाकेल पंचायत में मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना था। शिविर के दौरान उपस्थित युवक-युवतियों को योजना की पात्रता, मिलने वाले लाभ और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 62 युवक-युवतियों ने भाग लिया और मौके पर ही योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। शिविर के सफल संचालन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया और योजना से जुड़े कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.