मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
सिमडेगा, जून 2 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बैघमा गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जीशान खान ने फीता काटकर किया। केन्द्र के संचालिका रोजालिया किंडो ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पढ़ाई पूरी तरह से मुफ्त रहेगी तथा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को Rs.1000 प्रति माह भत्ता भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को रोजगार हेतु प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार अपना टेलरिंग शॉप खोलना चाहते हैं, उन्हें आधार उद्योग से जोड़कर तीन लाख रुपये तक सरकारी लोन प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह भी पढ़ें- रोहतास के बच्चों के लिए कैमूर में तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.