मेरठ, फरवरी 5 -- दौराला। दौराला विकास खंड में हाईवे स्थित एमबी फार्म हाउस परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को 203 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे के हो गए। अतिथियों ने नव दंपतियों को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 217 जोड़ों ने शादी के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 178 जोड़े हिंदू और 39 जोड़े मुस्लिम थे। बुधवार को हुए समारोह में 203 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मुस्लिम वर-वधु के लिए अलग हॉल में निकाह की व्यवस्था की गई थी, जबकि हिंदू वर-वधु के लिए खुले मैदान में मंडप सजाकर फेरे कराए जाने की व्यवस्था की गई। शादी सपंन्न होने पर वर-वधु के लिए लड्डू,उपहार और भोजन की व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.