मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 157 जोड़े
मेरठ, जुलाई 30 -- बागपत रोड स्थित अवतार एस्टेट फार्म हाउस एंड वेडिंग वेन्यू कुराली में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन की ओर से 69 हिंदू एवं 88 मुस्लिम सहित 157 जोड़ों का विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खंड दौराला के 23, जानीखुर्द के 20, मेरठ के 5, रोहटा के 12, सरधना के 8, सरूरपुर के 13, मेरठ नगर निगम क्षेत्र के 45, नगर पंचायत दौराला के दो, हर्रा के छह, करनावल के दो, खिवाई के चार, लावड़ के चार, सिवालखास के 10 तथा नगर पालिका सरधना के तीन जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए गए। बताया कि वर्ष 2026 में अब तक मेरठ में 273 जोड़ों का सामूहिक विवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.