मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 230 जोड़े
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 249 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 230 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 228 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। सामूहिक विववाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है। इस योजना से बेटियों के विवाह का खर्च कम हुआ है और परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.