पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में 9 मार्च को विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 425 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। विवाह समारोह की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 12 अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो अपने सेक्टर पर निगाह रखेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद को 1500 विवाह करने का लक्ष्य आवंटित किया गया। इन आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया। उसके बाद विवाह समारोह में इन जोड़ों को शामिल किया जाएगा। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरनपुर तहसील क्षेत्र के 425 जोड़े शामिल होंगे। मुख्य अतिथि पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान रहेंगे। विवाह स्थल को 12 सेक्टर में वि...