शाहजहांपुर, मार्च 15 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के जलालाबाद और पुवायां में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 327 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। दोनों स्थानों पर वैवाहिक समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से विवाह कराए गए तथा नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। जलालाबाद के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा की उपस्थिति में 150 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 144 हिंदू और छह मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। समारोह में क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर, कलान और जलालाबाद की अध्यक्षों के साथ नगर पालिका जलालाबाद, अल्हागंज और कलान के अध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित बीडीओ, ईओ और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन इंदु अजनबी ने किया। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.