मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 180 जोड़े बने जीवनसाथी
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, ददरौल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 180 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत ददरौल, मदनापुर और कांट के अध्यक्ष, संबंधित खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भावलखेड़ा, ददरौल, कांट और मदनापुर के खंड विकास अधिकारियों, बंडा और खुदागंज नगर पंचायत के अधिकारियों तथा जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.