शाहजहांपुर, मार्च 16 -- विधानसभा कटरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 166 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 147 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि 19 जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस' ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी भेंट किए। विधायक ने कहा कि बेटियां अब किसी पर बोझ नहीं हैं। सरकार की योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सरकार बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त, ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला...