हरदोई, अगस्त 25 -- संडीला। कस्बे के मोहल्ला इमालिहाबाग स्थित एक मैरिज लॉन में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र संडीला के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संडीला विकासखंड के 51, भरावन विकासखंड के 56 तथा नगर पालिका संडीला के चार जोड़ों समेत कुल 111 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विधायक ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए उपहार भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किए। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने का कार्य...