मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का आरोप
कन्नौज, जुलाई 23 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि 23 मार्च को उन्हें जानकारी मिली कि जिला मुख्यालय स्थित पीएसएम डिग्री कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उसके मौसेरे साले नीतू तथा उनकी साली ज्योति के नाम से विवाह का बोर्ड लगाया गया है। इस पर उन्होंने परिजनों से जानकारी की तो पता चला कि नीतू ने प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ज्योति से उसका आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था।आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री सामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.