मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में इस बार करीब 1367 बेटियों की एक साथ शादी होगी। शासन स्तर से जिला समाज कल्याण विभाग को उक्त योजना के तहत 1367 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है। शादी के लिए सभी नौ ब्लाक से आवेदन मांगे जा रहे है। विभाग में करीब 200 से अधिक आवेदन आ चुके है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर शासन स्तर पर कुछ बदलाव किए गए है। पहले प्रत्येक जोडे पर एक लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। जिसमें दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि कन्यादान के रूप में जाती है। वहीं 25 हजार रुपये से पायल, बिछवे आदि अन्य उपहार का सामान दिया जाता है। अब समाज कल्याण विभाग के द्वारा 30 ग्राम की पायल और 10 ग्राम की बिछवे दुल्हन को नहीं दिए ज...