कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत नए जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराने के लिए डीएम डॉ. अमित पाल ने निदेशक समाज कल्याण से अतिरिक्त धनराशि की मांग की है। इसके लिए उन्होंने साढ़े आठ करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित करने के लिए पत्र भेजा है। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025-26 अंतर्गत 1136 नवीन लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए अब तक जिले को महज 478.00 लाख का धनावंटन हुआ है। इसके सापेक्ष 219.81 लाख की धनराशि व्यय करते हुए 431 लाभार्थियों को योजना का लाभ पूर्व में दिया जा चुका है। इसके बाद भी जिले स्तर पर 1136 नवीन लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाना है, जिस पर 1126.74 लाख की धनराशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.