मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 77 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
श्रावस्ती, मई 26 -- भिनगा,संवाददाता। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान योजना के तहत 77 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, सीडीओ शाहिद अहमद व एसडीएम प्रवीण यादव ने द्वीप प्रज्वलित व कलश की पूजा कर किया। इस दौरान डीएम व सीडीओ ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। डीएम ने कहा कि ऐसे गरीब जो निर्धनता के कारण बेटियों का विवाह करने में बहुत कठिनाई उठाते थे। उनकी कठिनाईयों को देखते हुए सरकार गरीब बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये उनके खाते में हस्तानान्तरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.