शाहजहांपुर, मार्च 13 -- कांट, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नगर के संगम मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ददरौल, कांट, भावलखेड़ा और मदनापुर ब्लॉक के कुल 190 पंजीकृत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहारा बन रही है। ऐसे परिवार जिनके लिए बेटियों का विवाह कराना कठिन होता है, उन्हें इस योजना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।समारोह में विवाह की सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.