हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। पीजी कॉलेज कुछेछा में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 160 जोड़ों की शादियां हुई। एक जोड़े का निकाह कराया गया। दूल्हा-दुल्हन को घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस आयोजन में में मौदहा, सुमेरपुर कुरारा एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर, मौदहा, नगर पंचायत सुमेरपुर, कुरारा के कुल 180 जोड़ों के सापेक्ष 161 विवाह के लिए पहुंचे थे। समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुए। कार्यक्रम में किसी किस्म का कोई व्यवधान न हो, इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी जोड़ों को घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि इस योजना...