आजमगढ़, जनवरी 27 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहम्मदपुर ब्लाक परिसर में समाज कल्याण विभाग की तरफ से मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 114 जोड़ों ने एक दूजे को वर माला पहनाकर नए जीवन की शुरूआत की। नव विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार शादी अनुदान के रूप में केवल 20 हजार रुपये मिलता था। लेकिन भाजपा सरकार में यह राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया। जिससे गरीब माता-पिता को अपने बेटियों की शादी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले प्रति जोड़ों पर एक लाख सरकार की तरफ से खर्च किया जाता है। इनमें वधू को साठ हजार रुपये बैंक खाते में भेजा जाता है और पच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.