कौशाम्बी, मार्च 27 -- नवीन मंडी समिति ओसा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शादी समारोह का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान 162 जोड़े वैवाहिक बंध में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंधे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुल 162 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इसमें तीन जोड़े मुस्लिम समुदाय से रहे। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सभी धर्मों के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 60 हजार कन्या के खाते में हस्तांतरित किया जाता है, जिसमें 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.