मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निकाह के लिए जा रही सास-बहू की सड़क हादसे में मौत, पति घायल
कुशीनगर, जुलाई 18 -- कुशीनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में निकाह के लिए जा रही बहू व होने वाली सास की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक होने वाला पति था, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही समारोह स्थल और परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सेवरही में इलाके की गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन था। ततरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी शहीद हुसैन के बेटे अली हुसैन की भी इसमें शादी होनी थी। अली हुसैन ने होने वाली पत्नी गुलनाज (25) पुत्री सरवर अंसारी निवासी जमसेडिया, थाना तरया सुजान के साथ शादी तय होने के बाद इसके लिए पंजीकरण कराया था। शनिवार को अली हुसैन बाइक से अपनी मां आयसा खातून (55) पत्नी शहीद तथा होने वाली पत्नी गुलनाज को बाइक से लेकर निकाह कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.