आजमगढ़, फरवरी 27 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिलरियागंज ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह के लिए बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, अजमतगढ़, मिर्जापुर ब्लाक और पांच नगर पंचायतों के 156 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। सामूहिक विवाह के दौरान 146 जोड़े एक-दूजे के हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेशचंद्र यादव ने कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। विवाह के बाद 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये के लगभग 26 सामान दिए जाते हैं। इसमें पांच साड़ी का सेट, प्रेशर कुकर, स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिंग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 40 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि सामान शामिल हैं। 15 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.