पीलीभीत, अगस्त 27 -- दियोरिया कला। जुलाई में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बाद विदा कराने गए ससुराल वालों ने कन्या पक्ष से 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर विदा कराने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैंतबोझी निवासी वीरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी किरन देवी की शादी सात जुलाई 2026 को मंडी समिति पीलीभीत में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डड़िया सफदर अली थाना क्योलड़िया जनपद बरेली के साथ की थी। इसमें उन्होंने घरेलू सामान और बाइक के लिए नकद पैसे भी दिए थे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दहेज में कार की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप पंद्रह जुलाई को पहली विदा कराने ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और आरोप है कि तभी द...