पीलीभीत, मार्च 7 -- बीसलपुर। बीडीओ ने स्टाफ की बैठक लेकर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के फार्मों के सत्यापन में तेजी लाए जाने, अधूरे विकास कार्यों को पूरा किए जाने, गांव में अयोजित होने वाली चौपालों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। बीसलपुर में बीडीओ सर्वेश कुमार ने स्टाफ की बैठक लेकर कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी आगामी माह मार्च में होने वाली मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के फार्मों का सत्यापन तेजी के साथ करें, गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराए, चौपालों में ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जाकिर अली, संतोष कुमार वर्मा, रेनू वर्मा, आर्येंद्र गंगवार, मुकेश राना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...