कौशाम्बी, मार्च 9 -- सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चायल विधायक पूजा पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 237 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे। इन जोड़ों में चार मुस्लिम जोड़े भी सम्मिलित हैं। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सभी धर्मों के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। विवाद संपन्न होने के बाद विधायक चायल व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत प्रति जोड़...