नोएडा, नवम्बर 27 -- नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की माता ललिता शर्मा का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी मिलने पर वह दोपहर में सांसद के सेक्टर 15ए स्थित आवास पर शोक संवेदनाएं देने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सांसद की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार को ढांढस बंधाया और परिवारजनों से बातचीत की। इससे पहले सांसद की मां का अंतिम संस्कार सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास स्थल पर किया गया। यहां पर भाजपा के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.