गया, अप्रैल 23 -- बोधगया में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती एक मई को धूमधाम से मनायी जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करायी जा सके। समारोह में बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गुरुवार को बीटीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, भिक्षु टी. ओकोनोगी, भिक्षु डॉ. दीनानंद व भिक्षु चालिंदा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- वैशाली में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाने की...