पूर्णिया, अप्रैल 21 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विनोद यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से बायसी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात न केवल सम्मानजनक क्षण रही बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- सम्राट के सीएम बनने पर जताया हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...