मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फुल ऐक्शन में, अधिकारियों से बोले- रिजल्ट चाहिए, काम की स्पीड बढ़ाओ
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 16 -- बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार ग्रहण करने के बाद से फुल ऐक्शन में नजर आ रहे हैं। सीएम की शपथ लेने के बाद दूसरे दिन भी उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सख्त निर्देश दिए। सीएम सम्राट ने कहा कि उन्हें रिजल्ट चाहिए, अधिकारी काम की स्पीड बढ़ाएं। उन्होंने योजनाओं को लागू करने की मौजूदा गति को और तेज करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य की जनता निश्चिंत रहे, हर हाल में यह सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर वरीय अधिकारियों को कई टास्क भी सौंपे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम सम्राट ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.