मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लगाई झाड़ू और हाथों से उठाया कचरा, वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश
पटना, अक्टूबर 1 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद झाड़ू लगाते दिखे और अपने हाथों से कचरा उठाते नजर आए हैं। खुद मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सीएम के हाथों में झाड़ू है और वो जमीन पर जमा कचरे को झाड़ू से हटा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने हाथों से कचरा भी उठाते नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह साफ-सफाई कर रहे हैं औऱ कचरा हटा रहे हैं। सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर झाड़ू लगाने का वीडियो शेयर किया है और एक खास संदेश भी जनता को दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, 'सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया और स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता का आग्रह किया।' बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.