पटना, मई 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में पहुंचने पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल और सांसद शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने मल्टी मॉडल हब का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.