नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भगवान जगन्नाथ रथयात्रा: बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बैनर तले गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो.रणबीर नंदन ने बताया कि रथयात्रा का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित है। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित किया गया है। वे रथयात्रा के पथ पर झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री 56 भोग भी भगवान को अर्पित करेंगे। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित कई गण्यमान्य लोग म...