दरभंगा, अप्रैल 24 -- दरभंगा। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पटना में भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से विकास व सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा। राज्य में जनहित व विकासोन्मुखी नीतियों को अधिक गति मिलेगी। अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जो बिहार को आने वाले दिनों में और अधिक संबलता प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मजबूत नेतृत्व से राज्य की राजनीति को भी नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...