भभुआ, मार्च 24 -- पीएम ने गांव-गांव में बिजली देने की बात कही, सीएम ने हर घर पहुंचायी बिजली कहा, बिहार के हर प्रखंड में जुलाई से डिग्री की पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी (समृद्धि यात्रा) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पहले कैमूर में प्रगति यात्रा पर आए थे। अब समृद्धि की राह खोलने आए हैं। अधौरा जैसे पिछड़े क्षेत्र में अगर किसी ने डिग्री कॉलेज खोलवाने का काम किया तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। अब वहां उच्च सुरक्षा कारा बन रहा है। इसमें बिहार के खूंखार अपराधियों को लाकर इसमें बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैमूर को मेडिकल कॉलेज दिया। अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। मुख्यमंत्री के साथ समृद्धि यात्रा पर आए डिप्टी सीएम ने कहा कि शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैंड ट्रक रोड को तत्कालीन प्रधानमंत्री...